फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पकोटी स्कूल की कनिका ने एनएमएमएस की परीक्षा में चमकाया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय पकोटी (बांजन) की आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने एनएमएमएस की परीक्षा में जिलेभर में 12वां स्थान हासिल कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक समारोह में कनिका को सम्मानित किया गया और उनके माता-पिता रंजना देवी और हरीश कुमार का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य अध्यापक दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के अध्यापकों, कनिका के परिजनों, अडाप्टर समूह और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की उपलब्धियों का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और अध्यापकों के निरंतर प्रयासों को जाता है। उन्होंने विद्यालय की इस परंपरा को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें