फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 300 से अधिक वाहनों की जांच, 20 के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की नाकाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा तस्करी, अवैध खनन, वाहन चोरी और आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट चलाया। इसके तहत पुलिस जिला बद्दी के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, ताकि आम जनता को सुरक्षित व भयमुक्त माहौल मिल सके।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। चेकिंग के दौरान लगभग 300 से अधिक वाहनों को रोककर गहनता से जांच की गई और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी हुई। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 20 चालान किए। इसमें ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में 1 व्यक्ति को मौके पर गिरफ्तार किया। 4 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए सिफारिश भेजी। एसपी विनोद धीमान ने बताया कि ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। भविष्य में भी पुलिस जिला बद्दी में इस तरह की औचक नाकाबंदी, वाहन चेकिंग और अपराध नियंत्रण अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें