फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में 250 से ज्यादा पटाखों के लाइसेंस जारी, सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की निगरानी में दो टीमें गठित, लापरवाही पर लाइसेंस होगा रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दिवाली के दौरान जिला प्रशासन ने करीब 250 से ज्यादा लोगों को पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी किए हैं। इसमें शहर के चंबाघाट, सपरून बाइपास, रबौण, ठोडो मैदान, शामती, देहूंघाट आदि जगहों पर पटाखे बेचने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं इसकी जांच को लेकर प्रशासन ने दो टीमों का गठन भी किया है। रविवार को भी टीमों ने कई जगह पर जांच कर नियमों के तहत स्टॉल न लगाने वालों को हिदायतें दी। इसमें एसडीएम सोलन डाॅ. पूनम बंसल की देखरेख में सोलन तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीमें गठित की है। यह टीमें लगातार जांच कर रही है कि शहर में पटाखे बिक्रेताओं ने नियमों के तहत स्टॉल के आसपास जरूरी सामान रखा है या नहीं। यदि किसी भी स्टॉल के आसपास जरूरी सामान नहीं मिलेगा तो संबंधित स्टॉल बिक्रेता पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसमें लाइसेंस तक रद्द किए जा सकते हैं। लाइसेंस का आवंटन करते समय यह हिदायत भी दी गई थी कि सभी पटाखों के स्टॉल के आसपास पानी और रेत से भरी बाल्टियां, छोटा फायर इंस्टीग्यूशर, लाइसेंस और अन्य जरूरी सामान रखेंगे। इसके अलावा टेंट लगाने के लिए मनाही की गई है। बिजली का कनेक्शन भी दूर रखने की हिदायत दी गई है। यदि इसमें एक भी कोताही होती है तो नियमों के तहत लाइसेंस लेने वाले का चालान किया जाता है। साथ ही लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। उधर, इस बारे में एसडीएम सोलन डॉ. पूनम बंसल ने बताया कि पटाखों के लाइसेंस की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इसमें तहसीलदार व नायब तहसीलदार की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें लगातार पटाखों के स्टॉल पर जाकर जांच कर रही हैं। कोताही होने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें