फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नशे को लेकर कुनिहार की छवि धूमिल कर रहे बाहरी लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास सभा कुनिहार ने जताई चिंता, कहा, नशे में संलिप्त लोग पकड़े जाने पर बता रहे गलत पता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विकास सभा कुनिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान धनीराम तंनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के मामलों और इससे कुनिहार की छवि को हो रहे नुकसान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सभा ने उन घटनाओं पर कड़ा रोष प्रकट किया जिनमें नशा कारोबार में पकड़े गए आरोपी पुलिस को कुनिहार और कोठी गांव का पता बताते हैं। सभा ने स्पष्ट किया कि नशा कारोबार में पकड़े गए ऐसे अधिकांश लोग वास्तव में कुनिहार के मूल निवासी नहीं हैं, बल्कि बाहरी क्षेत्रों से आकर यहां अस्थायी तौर पर मकान बनाकर रह रहे हैं, जिससे पूरे जनपद की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। बैठक में प्रमुख निर्णय लेते हुए सभा ने नशा कारोबार में पकड़े जा रहे व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी दी। सभा ने अपील की कि वे पुलिस को अपना वास्तविक पुश्तैनी पता ही बताएं ताकि कुनिहार की छवि खराब न हो। विकास सभा ने कहा कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र के रिटायर्ड पुलिस कर्मियों, पेंशनरों, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सभा ने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं का भविष्य खतरे में
सभा ने युवा पीढ़ी की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ते नशे की लत (विशेष रूप से चिट्टा जैसे घातक पदार्थों) से युवाओं का भविष्य खतरे में है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सामाजिक सहयोग और सतर्कता ही युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाने का प्रभावी उपाय है। अंत में, विकास सभा ने क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने और कुनिहार के सम्मान व सुरक्षित भविष्य की रक्षा करने की भावुक अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें