जिले भर के चयनित 16 केंद्रों में 1500 बच्चे ले रहे शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऑउट ऑफ स्कूल शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को शिक्षण सामग्री समेत मिड-डे मील का खाना भी परोसा जाएगा। जिले में आउट ऑफ स्कूल के 16 शिक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। इनका जिम्मा एक निजी संस्था को सौंपा गया है। यह संस्था बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में सहायता प्रदान कर रही है। समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर विद्यालयों में उम्र के हिसाब से दाखिला दिलाया जा रहा है। वर्तमान में इन केंद्रों पर करीब 1500 बच्चे शामिल हैं। इस योजना के तहत बच्चों को किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला कराया गया है, इसका रिकाॅर्ड समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। बच्चों को मिड-डे मिल, वर्दी, जूते, किताबें भी समग्र शिक्षा के तहत प्रदान करवाई जाएगी। जबकि निजी संस्था की ओर शिक्षा प्रदान करने के लिए कमरा, स्टॉफ मुहैया कराया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से भी शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। उधर, समग्र शिक्षा जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल को लेकर दोबारा सर्वे किया जा रहा है। जिसमें छुट गए बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसका निरीक्षण भी किया जाएगा। वर्तमान में इन शिक्षण संस्थानों में करीब 1500 बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। बच्चों को एमडीएम भी परोसना शुरू कर दिया है। इसके अलावा उन्हें शिक्षण सामग्री भी दी जा रही है।