घुमारवीं कॉलेज में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के बीसीए विभाग की ओर से कॉन्फ्रेंस हॉल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित करवाना था। बीसीए/पीजीडीसीए समन्वयक डॉ. चंचल ने नवागंतुक विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों, कॅरिअर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और जीवन मूल्यों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। एचईआईएस के सचिव डॉ. अतुल गुप्ता ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों और कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। विभागाध्यक्ष अमर पॉल सिंह ने विभागीय प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, बीसीए पाठ्यक्रम संरचना, आंतरिक मूल्यांकन, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति नियम, ड्रेस कोड, मल्टीपल एंट्री एवं मल्टीपल एग्जिट व्यवस्था और विषय चयन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की गई। इस अवसर पर प्रो. रोहित, प्रो. शिखा, सचिन, प्रो. प्रियंका, प्रो. वरुण आदि उपस्थित रहे।