फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू और बीबीएन में रोजाना पेयजल सप्लाई देने के आदेश

Fri, 16 Jun 2023 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और बीबीएन में रोजाना पानी की सप्लाई देने के आदेश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में हिमुडा और जल शक्ति विभाग लोगों को पानी का वितरण करते हैं। वर्तमान में परवाणू और बीबीएन क्षेत्र में रोजाना पानी की सप्लाई हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन ने डेंगू की रोकथाम के लिए इन्हें आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि आगामी बरसात में भी क्षेत्र में रोजाना पानी की सप्लाई की जाए ताकि लोगों को अधिक दिन तक पानी को टंकियों में स्टोर न रखना पड़े।
विज्ञापन

वहीं लोगों को स्टोर किए पानी को भी बदलने के लिए कहा गया है। ताकि पानी में लारवा न जम सके। इसी के साथ घर के बाहर रखे गमलों समेत ऐसी चीजेें जिनमें पानी जमा होता हो उसे नियमित तौर पर खाली करने के लिए भी कहा है।
गौर रहे कि डेंगू का मच्छर न पनपे इसके लिए जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। बरसात की शुरुआत में ही अन्य विभागों के साथ बैठक कर ली है और सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है। बीते वर्ष भी परवाणू में डेंगू के मामले 15 जून के बाद आना शुरू हो गए थे। वहीं 1700 से अधिक मामले अकेले परवाणू और आसपास के क्षेत्रों से आए थे। डेंगू के आउट ब्रेक हो जाने के बाद विभाग की चिंताएं बढ़ गईं थीं।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद कई जगह में टंकियों में लारवा जमा मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया कि रोजाना क्षेत्र में पानी की सप्लाई न होने से घरों की टंकियों में काफी दिनों तक पानी भरा रहने से लारवा एकत्र हो रहा था। इसके बाद भी काफी मामले डेंगू के आए थे। उस दौरान भी पाया गया था कि परवाणू के कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई तीन से चार दिन बाद आ रही थी। इसके चलते पानी को स्टोर किया जा रहा था। लेकिन इस बार लारवा न जमे इसके लिए नियमित सप्लाई देने के लिए हिमुडा और जल शक्ति विभाग प्रयास भी करेगा।

स्रोत का भी लगेगा पता
डेंगू संक्रमित व्यक्ति के आने के कारणों का पता करने के लिए विभाग की ओर से टीम का गठन कर दिया है। यह टीम पानी की टंकियों समेत घर में अन्य चीजों की जांच करेगी। वहीं आसपास मच्छर क्यों अधिक पनप रहा है इसके बारे में भी लोगों से पता लगाएगी।

नगर परिषदों को देना होगा रोस्टर
नगर परिषदों को फॉगिंग समेत दवाओं के छिड़काव के लिए बनाया गया रोस्टर स्वास्थ्य महकमे को भी देना पड़ेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम औचक निरीक्षण भी करेगी। इस दौरान यह देखा जाएगा कि दिए गए रोस्टर के मुताबिक क्षेत्र में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है या नहीं।

क्षेत्र में पानी में लारवा न जमे इसके लिए विभागों से नियमित सप्लाई देने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन के साथ हुई टास्क फोर्स की बैठक में कई प्रकार के निर्णय लिए गए हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए कई प्रकार के आदेशों की पालना करने के लिए भी कहा गया है। लोगों से भी आग्रह है कि घर के बाहर पड़ी ऐसी कोई चीज जिसमें पानी जमा रहता हो उसे तुरंत हटाने के लिए कहा है ताकि खड़े पानी में लारवा न पनप सकें।
विज्ञापन

-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें