संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस ने नालागढ़ में एक ट्रक चालक से अफीम और चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ बाईपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक ट्रक की तलाशी। पुलिस ने ट्रक के कैबिन से 1.97 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) व 200 ग्राम अफीम बरामद की गई। ट्रक चालक की पहचान जसवीर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह, निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।