फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सिविल अस्पताल अर्की में एनेस्थीसिया डॉक्टर न होने से लटके ऑपरेशन

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल अर्की। फाइल फोटो
विज्ञापन
मरीजों को शिमला, सोलन और बिलासपुर अस्पतालों में लेनी पड़ रही तारीखआपातस्थिति में आने वालों को भी किया जा रहा रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय अर्की में एनेस्थीसिया चिकित्सक न होने से ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। मरीजों को ऑपरेशन के लिए दूसरे अस्पतालों में धक्के खाने पड़ रहे है। वहीं, मरीजों को चेकअप के बाद शिमला, सोलन और बिलासपुर के अस्पतालों में तारीख लेनी पड़ है। इस जगहों के अस्पतालों में पहले से ही स्लॉट बुक रहने के कारण मरीजों को कई महीने बाद की तारीख दी जा रही है। इससे मरीजों को निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ रहा है। यही नहीं आपातकालीन स्थिति और दुर्घटना में मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में करीब डेढ़ माह पहले एनेस्थीसिया चिकित्सक का अन्य अस्पताल में स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद से अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक कि जिन मरीजों को ऑपरेशन की तारीख दी गई थी उन्हें भी परेशान होना पड़ था। दूसरी ओर अस्पताल में अब परिवार नियोजन के भी ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। इसी के साथ स्त्री रोग और अन्य विभागों की ओर से किए जाने वाले ऑपरेशन भी ठप पड़ हुए हैं। इससे पहले अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से सभी प्रकार के ऑपरेशन किए जा रहे थे। इससे क्षेत्र के लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ था और मरीजों को जांच के बाद तुरंत तारीख भी मिल जाती थी। लेकिन अब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ से बचने के लिए लोग अगर निजी क्लीनिक में भी जाते हैं तो वहां भी अधिक पैसे अदा करने पड़ते है।
विज्ञापन


अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सक न होने के बारे में उच्चाधिकारियों को बता दिया है। पत्र लिखकर मांग की गई है कि जल्द अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की जाए ताकि मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

डॉ. तारा चंद नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी, अर्की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें