फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर में एक ही एजेंसी करेगी पानी आपूर्ति, जल्द होगा निर्णय

Sun, 28 Jul 2024 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में जल शक्ति विभाग निगम को उपलब्ध करवाता है पानी
विज्ञापन


शहर के अधिकतर वार्ड में नगर निगम करता है पानी की आपूर्ति

हाहाकार मचने के बाद एक-दूसरे पर लगाए जाते हैं आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में जल्द ही पानी का आवंटन करने के लिए एजेंसी का रास्ता साफ होने वाला है। आगामी दिनों में शहर में एक ही एजेंसी पानी की आपूर्ति करेगी। वर्तमान में नगर निगम को जल शक्ति विभाग पानी उपलब्ध करवाता है। इसके बाद नगर निगम पानी का आवंटन करता है। शहर के अधिकतर वार्डों में पानी का आवंटन का कार्य नगर निगम ही कर रहा है। लेकिन शहर में पानी को लेकर हाहाकार मचने पर दोनों ही एजेंसियां एक-दूसरे पर आरोप लगाती हैं। ऐसा होने पर अब एक ही एजेंसी को पानी आपूर्ति देने का फैसला लिया है। अब जल्द ही निर्णय होगा कि कौन सी एजेंसी इसमें कार्य करेगी। इसके बाद से शहर में पानी की उपलब्धता से लेकर आवंटन करने तक का जिम्मा एक के पास ही होगा। इससे वह एक-दूसरे पर आरोप भी नहीं लगा सकेंगे।

गौर रहे कि शहर को अश्वनी और गिरि पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। दोनों ही योजनाओं से विभाग पानी लिफ्ट करता है। ऐसे में नगर निगम को जल शक्ति विभाग पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि किसी दिन पानी की उपलब्धता न हो तो शहर में पानी की आपूर्ति नगर निगम नहीं कर पाता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए शहर में एक ही एजेंसी को पानी उपलब्ध और वितरण का जिम्मा देने की मांग लोग कर रहे थे। वहीं, बैठक में भी कई बार यह मुद्दा उठ चुका है। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने भी इस विषय को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

जल्द होना चाहिए निर्णय

स्थानीय निवासी मुकेश गुप्ता ने कहा कि शहर में पानी के उपलब्धता और आवंटन का निर्णय एक ही एजेंसी करे इसका निर्णय जल्द होना चाहिए। कई बार स्थानीय लोग भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। दो एजेंसियों के बीच जनता को पानी की समस्या को लेकर परेशानी होती है। जिला प्रशासन को अब जल्द इसपर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें