फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर एक व्यक्ति से 2.20 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट में एक व्यक्ति के साथ लॉटरी का झांसा देकर दो लाख 20 हजार रुपये की ठगी हुई है। शातिरों ने व्यक्ति को लाखों की लॉटरी लगने का झांसा दिया। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने अपने बैंक खाते की जानकारी शातिरों को दे दी। इसके बाद शातिरों ने उसके खाते से यह राशि निकाल दी। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी तो इसकी सूचना बैंक प्रबंधन और पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत पारनु के गांव कनोह निवासी रूपराम शर्मा ने कुछ दिन पहले दो लाख बीस हजार की ठगी के बाद स्थानीय पुलिस को एक शिकायत दी है। उसने बताया कि उसे लॉटरी के नाम पर फोन आ रहे थे। वह उससे बैंक खाता और एटीएम नंबर मांग रहे थे और उसने सारी जानकारी दे दी।
जब वह 24 जनवरी 2020 को यूको बैंक शाखा दाड़लाघाट में गया और अपने बैंक खाते की डिटेल चेक की तो पाया कि उस दिन उनके खाते से कोई भी पैसे नहीं निकले थे। न ही उसमें कोई पैसे आए थे। लेकिन 24 जनवरी 2020 को शाम को उन्हें फोन पर मेसेज आए तो देखा कि उनके खाते से दो लाख 20 हजार निकाले गए थे। वह 27 जनवरी को बैंक गए तो उन्हें बताया गया कि उनकी गलती से उनके अकाउंट से पैसा निकला है। अकाउंट की जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को दी जिसके बाद यह सब हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन

यूको बैंक की शाखा प्रबंधक इंदु शर्मा ने बताया कि पीड़ित अपनी शिकायत साइबर ब्रांच में दर्ज करवाए। अगर साइबर क्राइम थाना कोई जानकारी बैंक से मांगेगा तो दी जाएगी।
उधर, थाना प्रभारी मोती सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते की कोई भी जानकारी नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें