फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नवोदय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 08 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी 30 सितंबर तक कर सकते है आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निशुल्क चयन परीक्षा के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य केके यादव ने बताया कि वर्तमान में कक्षा आठवीं और 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा नौवीं के लिए अभ्यर्थी cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

प्राचार्य ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। चयन परीक्षा में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें