फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पट्टामोड़ में एक ओर चल रहा पुल का काम, दूसरी ओर दरका पहाड़

Fri, 05 Jul 2024 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर पट्टामोड़ के समीप भूस्खलन
विज्ञापन

एक लेन होने से आ रही ही वाहन चालकों को आ रही दिक्कत
200 मीटर पैच पर दोनों ओर से होती है वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पट्टामोड़ के समीप सड़क पर पहाड़ दरक गया। इस कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें आईं। सड़क पर मलबा पड़ा होने से बीच-बीच में यहां पर जाम की स्थिति भी बनती रही। फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम ने कुछ मलबा सड़क से हटाया। लेकिन अभी भी यहां पर पहाड़ी दरकने का खतरा बना हुआ है। पट्टामोड़ में सुबह बारिश के बीच पहाड़ से अचानक भूस्खलन हुआ। इसके बाद यहां से एक समय पर एक ओर ही वाहन निकल पा रहे हैं। इससे पहले भी यहां पर मलबा गिरा हुआ था।
विज्ञापन

गौर रहे कि पट्टामोड़ में करीब 200 मीटर के पैच से दोनों ओर आवाजाही चलती है। यहां पर एक ओर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछली बरसात में यहां पर पहाड़ी से मलब सड़क पर आ गया था। इसके बाद कुछ ही मलबा फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की ओर से हटाया गया। क्योंकि जैसे ही मलबा हटाया जा रहा था वैसे ही और मलबा सड़क पर गिर रहा था। ऐसे में यहां से थोड़ा ही मलबा हटाया गया। शुक्रवार सुबह यहां पर पहाड़ी फिर से दरक गई। अब यहां पर और पहाड़ी दरकी तो सड़क बंद होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें