फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन और चार टिपर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर खड्ड में पुलिस ने दी की कार्रवाई, माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन

एएसपी बोले- अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और चार टिपर जब्त किए हैं। पुलिस ने कल्याणपुर स्थित कचरा प्लांट के समीप खड्ड में दबिश देकर यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना बद्दी की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कल्याणपुर खड्ड क्षेत्र में औचक छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन और चार टिपरों को कब्जे में लिया। सभी वाहनों को सीज कर माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी अशोक वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें