नाहन-कुमारहट्टी हाईवे पर बोली के समीप पलटी कार। संवाद
कुमारहट्टी-नाहन हाइवे पर बोहली के समीप हादसा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कुमारहट्टी-नाहन हाइवे पर एक कार पलटने से व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बोहली के समीप पेश आया है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार नाहन से कुमारहट्टी की तरफ आ रहा कार चालक जब बोहली के समीप पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। स्थानीय लोगों ने जब हादसा देखा तो बचाव कार्य में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं इस बीच गाड़ी में दबे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। लेकिन उस समय तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।