फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएच पर डंगे से टकराई बाइक, युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए जरूरी
विज्ञापन

.................................
कालका-शिमला एनएच पर टिपरा के समीप हादसा
चंडीगढ़ से बाइक पर जटोली शिव मंदिर माथा टेकने जा रहे थे युवक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेेकर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा टिपरा के समीप हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर एनएच किनारे डंगे से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सवार दोस्तों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहित पुत्र रोजश निवासी मोली जागरा विकासनगर चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त बाइक पर चंडीगढ़ से जटोली शिव मंदिर माथा टेकने आ रहे थे। जैसे ही उसके दोस्त सौरभ पांडेय और सुमित जो इसके मोहल्ले के रहने वाले हैं टिपरा परवाणू के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंगे से टकरा गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों को परवाणू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सौरभ पांडेय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें