फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में होगा ई-ऑफिस से काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी विभागों के कार्यालयों में होगा ई-ऑफिस से काम
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में हुई ई-ऑफिस पर एक दिवसीय कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। उपायुक्त में ई-ऑफिस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उपायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य जिला के सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यालय का कार्य सुनिश्चित बनाना है। ई-ऑफिस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न कार्यों को न केवल सुगमता से शीघ्र पूरा करने में सक्षम है अपितु सभी के समय की बचत भी करता है। कहा कि ई-ऑफिस लेखन सामग्री बचाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने प्रथम जनवरी, 2025 से सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य आरंभ कर कार्यालय की डाक इस माध्यम से भेजना सुनिश्चित करने को कहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह कार्य सरल है। ई-ऑफिस का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली लागू करना है। इसका सॉफ्टवेयर एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है। ई-ऑफिस से सभी सरकारी कार्यालयों में काम करने से कार्य सुलभता आएगी और कार्य अधिक पारदर्शी बनने के साथ-साथ बेहतर जवाबदेही सुनिश्चित होगी। ई-ऑफिस से कार्यालय का कार्य पेपरलेस होगा, दस्तावेजों को सुरक्षित रखने में सहायता मिलेगी और दस्तावेजों को खोजने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से सरकारी अभिलेख को कहीं भी किसी भी समय देखना सुगम होगा और इसके माध्यम से आमजन के कार्य अधिक सरलता से किए जा सकेंगे। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
विज्ञापन

डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस विभाग के सॉफ्टवेयर सपोर्ट सिस्टम इंजीनियर कमल ने इस अवसर पर ई-ऑफिस के संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में जिला के विभिन्न विभागों के लगभग 100 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें