फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली में एचआरटीसी बस की बैटरी चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

Sat, 11 Jul 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने हरियाणा से दबोचा आरोपी, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से बैटरियां चोरी होने के मामले में कसौली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नालंदा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में कालका (हरियाणा) में रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को एचआरटीसी नालागढ़ में कार्यरत चालक प्रदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जुलाई की रात को गुनाई बस स्टैंड पर खड़ी बस से अज्ञात शातिर ने करीब 30,000 रुपये मूल्य की दो बैटरियां चुरा ली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कसौली पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। वैज्ञानिक जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई और पुलिस टीम ने 11 जुलाई 2026 को आरोपी संतोष कुमार को धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी परवाणू की एक निजी कंपनी में काम करता है और उसकी अक्सर नाइट ड्यूटी रहती थी। इसी की आड़ में वह चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ पहले भी परवाणू पुलिस थाने में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास और इस चोरी में शामिल अन्य संभावित संपर्कों का पता लगा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पुलिस आगे की पूछताछ करेगी। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें