फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंड के नाम पर 50 हजार की ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। फंड के नाम पर 50 रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड से दबोचा है। 24 साल के इस युवक ने बद्दी के एक व्यक्ति के पैसों से धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से यह राशि निकाल ली।
विज्ञापन

इसके बाद बद्दी थाना में मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने जांच शुरू की। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बद्दी के एक शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके किसी फंड के पैसे आने थे जो नहीं आ रहे थे। इसने एक नंबर पर फोन किया तो इसे बताया गया कि इसका खाता उनके पास दर्ज नहीं है। इस पर उसने उन्हें खाता नंबर व अन्य जानकारी दे दी।
इसके बाद खाते से 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई। थाना प्रभारी बद्दी डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी आनंद कुमार सिंह पुत्र अखिलेश कुमार सिंह निवासी गांव मुरचुरा डाकघर सरथ जिला देवगढ़ झारखंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अंजान लोगों से बैंक की जानकारी न करें साझा
पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने लोगों से आह्वान किया कि वे किसी भी अनजान शख्स को अपनी बैंक से जुड़ी डिटेल, सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर आदि की जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई संदिग्ध फोन कॉल आए तो निश्चिंत होकर पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें