सोलन में 7 जनवरी को आभूषण और मोबाइल पर हाथ किया था साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यायल में एक घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सात जनवरी को सोलन निवासी नरेश ठाकुर ने पुलिस थाना सोलन में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें शिकायतकर्ता के घर से मोबाइल फोन समेत करीब 5.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिहं ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि यह आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है जिसके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में वर्ष 2024 में एक चोरी का मामला दर्ज हुआ था।