फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पहले दिन राजा दशरथ और श्रवण कुमार की लीला का किया मंचन

Mon, 12 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धर्मपुर मे रामलीला कल्ब की और से सरस्वती बंदना कर पुजन करते हुये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर रामलीला क्लब की ओर से रामलीला का आयोजन शुरू हो गया। धर्मपुर पंचायत के प्रधान महेश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला क्लब के निदेशक प्रेम शर्मा और आशीष अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में रामलीला में भाग ले रहे सभी कलाकारों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद राजा दशरथ द्वारा श्रवण कुमार को शब्द वेधी बाण मारने की लीला का अति संवेदनशील और भावनात्मक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, भगवान विष्णु द्वारा नारद मुनि की तपस्या भंग करने पर उन्हें दिए गए श्राप का प्रसंग भी मंच पर जीवंत किया गया। मंचन के दौरान युवा उभरते कलाकारों ने पंजाबी गानों पर बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। रामलीला क्लब के निदेशक प्रेम शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामलीला देखने पहुंचें, ताकि मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों का उत्साहवर्धन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें