कुल्हाड़ी वाला स्थित नशा मुक्तिकेंद्र में ब्रह्मा कुमारी बहने उपचार ले रहे भाईयों के राखी बांधते
ब्रह्मकुमारी आश्रम से आई बहनों ने नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र के भाइयों को बांधी राखी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का अनूठा संदेश देखने को मिला। ब्रह्मकुमारी आश्रम से आई बहनों ने नई दिशा ड्रग काउंसिलिंग एंड रिहैबिटेशन सेंटर कुल्हाड़ीवाला पहुंचकर वहां उपचार ले रहे भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बहनों ने भाइयों से नशे की लत को हमेशा के लिए छोड़कर स्वस्थ एवं बेहतर जीवन जीने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की रक्षा और जीवन को सही दिशा देने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने केंद्र में रह रहे युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।