फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन में गुड फ्राइडे पर चर्चों में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
गुड फ्राईडे के अवसर पर शुक्रवार को मालरोड स्थित कैथोलिक चर्च में मौजूद प्रभु यीशु मसीह के अनुया
विज्ञापन
मालरोड कैथोलिक चर्च फूलों और लाइटों से सजाया गया, प्रार्थना में जुटे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के चर्चों में शुक्रवार को प्रभु यीशु मसीह के त्याग और बलिदान को याद किया गया। गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्चों में शोक और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस मौके पर मालरोड कैथोलिक चर्च को फूलों, पत्तियों और लाइटों से सजाया गया। दिनभर शहर के चर्च में प्रभु यीशु मसीह के अनुयायियों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, विदेशों से सोलन पढ़ने आए ईसाई धर्म के छात्रों ने भी चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के लिए प्रार्थनाएं की। चर्च में आई महिलाओं ने प्रभु यीशु मसीह के कई गीत गाए। इस अवसर पर चर्च के पादरी राजेश ने अनुयायियों को बताया कि गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रभु यीशु मसीह ने हमारे सुखी भविष्य के लिए स्वयं अपने प्राणों का त्याग किया। पादरी ने सभी को सुख और शांति के साथ जीवन जीने का संदेश दिया और बाइबल में लिखे अनुसार लोगों को अपने किए गए बुरे कर्मों का पछतावा करना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि जब तक पछतावा नहीं होगा, इस दुनिया में सुख की प्राप्ति भी नहीं होगी। प्रार्थना सभा के अंत में सभी लोगों ने प्रभु यीशु मसीह से सुखी और शांतिपूर्ण जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें