फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हाईवे बंद होने के बाद वैकल्पिक सड़क पर मोड़ा ट्रैफिक, एक पिकअप खाई में गिरी

Wed, 02 Aug 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुमारहट्टी में चालक से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर आवाजाही में ब्रेक लगने के बाद वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इसके चलते कसौली-परवाणू सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। सड़क पर जंगेशू के पास दो किलोमीटर तक लंबी लाइनें लग गई। वहीं कसौली-परवाणू सड़क पर डायवर्ट होने के बाद वाहन चालकों के लिए आफत भी बन गई। सर्पीले मोड़ होने के कारण इस सड़क पर जंगेशू में एक पिकअप सड़क से करीब 130 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई। उन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां उनका उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी एक अन्य पिकअप सड़क किनारे स्टील पैराफिट किनारे से टकराकर टेढ़ी हो गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद यहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसी के साथ पट्टा-परवाणू सड़क पर भूस्खलन होने के कारण पूरी तरह से आवाजाही के लिए ठप रहा।
गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप 40 मीटर सड़क पूरी तरह से ढह गई। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी वाली लेन में अधिकतर मलबा और पत्थर गिरे हुए हैं। हालात यह थे कि यहां पर पैदल चलने तक का रास्ता नहीं रहा। हाईवे रात करीब 2:45 बजे से बंद हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। जिला पुलिस सोलन ने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया। लेकिन वैकल्पिक सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। बाहरी राज्यों से आ रही पिकअप और अन्य छोटी गाड़ियों को सपीर्ली सड़क से गुजरने में दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि मौके पर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है। अब यहां पर दोनों और सड़क पूरी तरह से ढह गई है।
विज्ञापन

इनसेट
तंबूमोड़ में भी बने थे यही हाल
बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद तंबूमोड के पास सड़क का एक हिस्सा ढह गया था। इससे काफी परेशानी आई थी। कई दिनों तक रात में कार्य कर सड़क को बड़े वाहनों के लिए खोला गया था। लेकिन अब चक्कीह्ड़ के समीप सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया है। वहीं सनवारा, पट्टामोड़ में भी सड़क धंसी है। जबकि कई जगह एक ही बार में एक तरफ की आवाजाही चल पा रही है।

कुमारहट्टी में चालक से पूछताछ करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें