फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विकास योजनाएं समय पर पूरा करवाएं अधिकारी

विज्ञापन
अर्की में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सु​नते विधायक संजय अवस्थी। स्रोत : डी
विज्ञापन
सोलन/अर्की। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने अर्की में जन समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित जनसमूह के साथ विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

अवस्थी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को निर्धारित समयावधि में व्यय किया जाए। इससे लोगों को विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।
अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे योजनाओं की पूरी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

अवस्थी ने विश्राम गृह अर्की में जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति की महासचिव अनीता वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें