फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन संपन्न

Sat, 22 Jun 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ उपचुनाव के लिए 181 वीवीपैट होंगे उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन की गई।

मनमोहन शर्मा ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध बैलेट यूनिट (बीयू)-169, कंट्रोल यूनिट (सीयू)-169 और वीवीपैट-181 मशीनों की प्रथम स्तरीय छंटनी प्रक्रिया कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट अतिरिक्त संख्या में रखी जानी अनिवार्य हैं ताकि मतदान के दौरान इनमें कोई खराबी आने पर तुरंत दूसरी ईवीएम से बदला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नालागढ़ विस क्षेत्र के 121 मतदान केंद्रों के लिए 169 बीयू, 169 सीयू और 181 वीवीपैट उपलब्ध हैं। इस अवसर पर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को ईवीएम और वीवीपैट के रेंडमाइजेशन की एक-एक सत्यापित प्रति भी उपलब्ध करवाई गई। प्रथम स्तरीय रेंडमाइजेशन में तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा दुल्टा, भाजपा के चंद्रकांत शर्मा, बीएसपी के राकेश बराड़ और आप पार्टी के भरत ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें