फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढील के बीच बाजारों में हालात सामान्य, कर्फ्यू लगते ही सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। कोविड कर्फ्यू के बीच मुख्यालय के बाजारों में हालात लगभग सामान्य हो गए हैं। कर्फ्यू के बीच शहर की सभी दुकानें खुलते ही लोगों की आवाजाही एकदम बढ़ रही है। कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, माल रोड, राजगढ़ रोड समेत चंबाघाट में सामान्य दिनों जैसे हालात बने रहे। कर्फ्यू की छूट के पांच घंटों में शहर समेत सड़कों पर लोगों की आवाजाही की चहल-पहल रही। शनिवार और रविवार को सिर्फ आवश्यक सामान की दुकानें ही दो बजे तक खुली रहेंगी। वहीं दवाइयों की दुकान शाम तक रही। दो बजे के बाद पूरे शहर में सन्नाटा छा गया। इसकी अमर उजाला ने लोगों से बात की।
सोमवार का दिन समय 9:18 मिनट स्थान मुख्य बाजार दुकान खोलते ही कारोबारी अपना सामान सजा रहे हैं। कुछ कारोबारी सैनिटाइजेशन भी कर रहे हैं। लोगों की आवाजाही शहर में बढ़ रही है। दोपहर तक बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की संख्या अधिक हो गई है।
विज्ञापन

12:18 पर मुख्य बाजार में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शहर की मोबाइल मार्केट में भी लोगों की खासी भीड़ देखी गई। इस बीच लोग मोबाइल खरीदते और मरम्मत करवाते दिखाई दिए। 2:20 पांच घंटे की छूट खत्म होने पर मालरोड पर पुलिस की टीम गश्त के लिए पहुंच गई है। 2:22 तक सोलन बाजार में कर्फ्यू के बीच फिर से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें