अर्की में नवनिर्वाचित पार्षद के लिए शपथ समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अधिकारी नागरिक अर्की के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपमंडलाधिकारी नागरिक अर्की यादवेंद्र पॉल ने वार्ड दो के निर्वाचित सदस्य पदम कौशल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप, पार्षद एवं व्यापार मंडल अर्की अध्यक्ष अनुुुज गुुप्ता, पार्षद कुलदीप सूद, पूर्व प्रधान रणजीत पाल, एससीएसटी सेल अध्यक्ष सीडी बंसल, जिला सचिव राजेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, धर्मपाल गौतम, पार्षद रूचिका गुप्ता, निर्मला देवी, ब्लॉक उपाध्यक्ष देवकली गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।