संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। आयुष मेडिकल ऑफिसर के समन्वय से सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र थावी मोहल्ला में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और अन्य लोगों को आयुष विभाग से आए डॉ. करुणेश ने एनीमिया (रक्त की कमी) के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलाव सभी महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) भी किया गया। महिलाओं को पोषण पखवाड़े के महत्व के बारे में बताया और संतुलित आहार व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी साझा की। बाल विकास अधिकारी इंदु शर्मा ने कहा कि समुदाय को समग्र पोषण के बारे में शिक्षित करना, स्तनपान और पूरक आहार को बढ़ावा देना है।