संडोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से आईआरजी संस्था ने संडोली आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण एवं स्वच्छता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक आयु से ही पोषणयुक्त आहार और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। इस सत्र का संचालन आईआरजी संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान ने किया। उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार, साफ-सफाई, हाथ धोने की सही विधि और पीने के पानी की स्वच्छता के बारे में रोचक और सरल तरीके से जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कश्मीरी देवी ने बच्चों को घरेलू स्तर पर पौष्टिक भोजन की उपलब्धता और उपयोगिता के बारे में बताया।