संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। साई संजीवनी संस्थान में नर्स व मातृ दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही मां के द्वारा किए गए कार्यों को भी सराहा गया। कार्यक्रम प्रबंध निदेशक डॉ. सविता अग्रवाल व निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। सबसे पहले हेल्थ टॉक में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न गंभीर बीमारियों के बारे में बताया। रिद्धि गर्ग ने हार्ट अटैक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हार्ट से संबंधित बीमारी तेजी से बढ़ती जा रही है। सीने में दर्द होते ही पसीना व अन्य आने लगता है और हार्ट अटैक जैसी दिक्कत आती है। दीक्षिता ने क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, रिद्धि चौहान ने अस्थमा, पूजा ने प्रोटीन ऊर्जा कुपोषण और मोहिनी ने निमोनिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी प्रशिक्षुओं से प्रश्न पूछे। इनका बखूबी जवाब दिया गया। वहीं, नर्स दिवस के विषय नर्स है, हमारा भविष्य पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिव्या वर्मा समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।