फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के तीनों अस्पतालों में पीएसए प्लांट बंद, सांस के मरीज परेशान

Sat, 14 Nov 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय सोलन।
विज्ञापन
परवाणू और नालागढ़ में खराब हो गए प्लांट, सोलन में कर्मचारियों ने छोड़ा काम
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 40 लाख रुपये की डिमांड भेजी, सरकार से नहीं मिला फंड
क्षेत्रीय अस्पताल में ही चार दिनों में 50 से ज्यादा आ चुके है सांस के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में दिवाली के बाद सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद जिले के तीन प्रमुख अस्पतालों में प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। ऐसे में मरीजों को ऑक्सीजन के लिए सिलिंडरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं, लेकिन मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। परवाणू और नालागढ़ अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट खराब हैं, जबकि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन्हें संचालित करने वाले कर्मचारियों के काम छोड़ने के बाद से प्लांट बंद पड़ा है।
विज्ञापन

परवाणू और नालागढ़ अस्पतालों के प्लांट ठीक करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकार से करीब 40 लाख रुपये की मांग की है, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं हुआ है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्लांट दोबारा शुरू करने के लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। संबंधित कंपनी से बातचीत के बावजूद अब तक कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो पाई है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में दिवाली के बाद पिछले चार दिनों में सांस संबंधी 50 से अधिक मरीज सामने आए हैं। बद्दी क्षेत्र में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में ऑक्सीजन प्लांट बंद होने से मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

कोट
विभाग की ओर से ऑक्सीजन प्लांट ठीक करवाने के लिए सरकार को मांग भेजी गई है। जल्द बजट उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्लांट शुरू किए जा सकें। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन

नगर निगम कार्यालय सोलन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें