फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने बायोटेक संस्थान का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
बायोटेक घुमारवीं के भ्रमण पर पहुंचे डीएवी घुमारवीं के स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भराड़ी (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने रजत निशांत बायोटेक, घुमारवीं का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी, सतत कृषि, जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान संस्थान के विशेषज्ञों ने स्वयंसेवकों को आधुनिक बायोटेक्नोलॉजी, जैव उर्वरकों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास में विज्ञान की भूमिका की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और विशेषज्ञों से संवाद कर कृषि में वैज्ञानिक नवाचारों के महत्व को समझा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें