संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्कूल में योग व प्राणायाम करवाया गया। स्वयंसेवियों को योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। दोपहर में स्वयंसेवियों ने स्कूल के आसपास साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।