फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला काॅलेज में एनएसएस इकाई ने मनाई सरदार पटेल की जयंती

विज्ञापन
बरोटीवाला कालेज में बल्लभ भाई पटेल की जंयती में भाग लेते हुए स्रोत- कालेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य भारत के लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, उनके योगदान और भारत के एकीकरण में उनकी निर्णायक भूमिका से विद्यार्थियों को अवगत कराना था। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने 565 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार किया। एनएसएस समन्वयक प्रो. कृष्णा प्रकाश ने विद्यार्थियों से कहा कि सरदार पटेल की राजनीतिक दूरदर्शिता, कूटनीतिक कौशल और दृढ़ संकल्प के कारण ही आज भारत एक एकीकृत राष्ट्र के रूप में खड़ा है। स्वतंत्रता के पश्चात देश की 565 रियासतों को भारत संघ में विलय कराना एक असंभव सा कार्य प्रतीत हो रहा था, परंतु सरदार पटेल ने इसे अपने अदम्य साहस और विवेक से संभव किया। कार्यशाला में 100 से अधिक स्वयं सेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें