कुठाड़ स्कूल में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा एनएसएस शिविर का शुभारंभ करते हुए स्रोत- स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से कई विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में विद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल की ओर से खरोटा गांव को स्वच्छता अभियान के लिए गोद लिया है। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व एवं सेवा भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है।