राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घरेड में एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए- संवाद।
सात दिन तक स्वयंसेवी स्कूल परिसर व गोद लिए गांव की करेंगे सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने इसमें बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कि। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजपाल गुलेरिया ने बताया कि इस विशेष शिविर में 24 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। स्वयंसेवी हर रोज सुबह के समय स्कूल परिसर व गोद लिए गांव की सफाई करेंगे। इसके अलावा शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य सीमा चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर चंद्र भागा, प्रतिभा कौशल,उषा, किरण बाला, गीतेंद्र, सतीश धीमान, करण ठाकुर, राजीव राणा,सोहन लाल व हरि राम आदि उपस्थित रहे।