फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वयंसेवियों को भारतीय संविधान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के दूसरे दिन विभिन्न गतिविधियां हुईं। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें रौली शर्मा ने स्वयंसेवियों को भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी दी। दिन की शुरुआत प्रभातफेरी, प्रातःकालीन सभा, योगाभ्यास और परेड प्रशिक्षण से हुई। एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रमदान में भाग लेकर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। रौली शर्मा ने स्वयंसेवियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों और मतदान के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। एनएसएस स्वयंसेवियों ने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। मुख्य वक्ता ने उनके प्रश्नों के विस्तारपूर्वक उत्तर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें