संस्कृत महाविद्यालय नाहन में सात दिवसीय शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। शिविर में 25 स्वयंसेवियों ने सात दिनों तक कॉलेज में आयोजित विभिन्न गतिविधियां में भाग लिया। वहीं समापन समारोह में संस्कृत महाविद्यालय नाहन से सेवानिवृत डॉ. गिरिराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि ने शिरकत की और कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इसके बाद सात दिन तक चले शिविर के स्वयंसेवियों ने अपने अनुभव साझा किए और शिविर की विस्तृत रिपोर्ट सबके रखी। इसके अलावा समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सिरमौरी नाटी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम प्रभारी आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र नाहन से सुरेंद्र शर्मा, हिमजनक कल्याण मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी और स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक विनोद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।