फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: राजडी-जाबली स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माॅडल स्कूल राजडी-जाबली में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन किया गया। शिविर में स्कूल के 23 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम आयोजन प्रभारी बलविंदर ठाकुर व अनिता उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। शिविर के समापन पर स्कूल में प्रधानाचार्य मोनिका ठाकुर की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्थानीय बैंक प्रबंधक दीपिका सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एनएसएस प्रभारी ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम और संध्या कीर्तन किए गए। स्कूल कैंपस में स्वच्छता और सफाई अभियान चलाया, स्कूल के रास्ते को संवारा और स्थानीय मंदिर परिसर के आसपास झाड़ियों को काटा गया और पैदल रास्ते को ठीक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें