फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गौड़ा स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा में चल रहे सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। शिविर के समापन समारोह की मुख्यातिथि सुदेश कपूर रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी मोहन सिंह और रीना कंवर ने की। उन्होंने बताया कि सात दिनों में विद्यालय परिसर, हरि गोशाला, गौड़ा गांव, आयुर्वेदिक अस्पताल, गौड़ा में विभिन्न सेवा कार्य किए एवं सफ़ाई की। उन्होंने परिसर एवं आसपास उगी झाड़ियों को काटकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवियों के इस कार्य से स्थानीय लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संचार हुआ तथा ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की। समापन समारोह में सभी स्वयंसेवियों को मेडल एवं शिक्षाप्रद किताबें भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें