फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब दोबारा से शुरू होगी शास्त्री भर्ती प्रक्रिया

Fri, 29 Dec 2023 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड शास्त्री संघ ने जताया प्रदेश सरकार का आभार
विज्ञापन

भर्ती दोबारा शुरू करने की तिथि निर्धारित करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के प्रशिक्षित बेरोजगार बीएड शास्त्री संघ ने रुकी हुई शास्त्री भर्ती को दोबारा शुरू करने पर सरकार और शिक्षा विभाग का आभार जताया है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से शास्त्री बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया की काउंसिलिंग 17 और 18 नवंबर को रखी गई थी। जिसमें से 17 नवंबर की काउंसिलिंग तो हो गई थी, लेकिन 18 नवंबर की काउंसलिंग प्रशासनिक कारणों से सरकार की ओर से रोक दी थी।
विज्ञापन

जिसे अब सरकार और शिक्षा विभाग ने दोबारा शुरू कर दिया है। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से वंचित रहे अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है और अब वे काउंसलिंग की तिथि के पुनर्निर्धारण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, हालांकि कांगड़ा में उप निदेशक ने शास्त्री प्रक्रिया को 5 जनवरी को शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। इसमें रुकी हुई भर्ती होगी शेष जिनकी रह गई थी वह भी शामिल हो सकते हैं, ताकि लंबे समय से रोजगार की आस लगाए बैठे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। संघ के सदस्यों में कमलेश शर्मा, सतपाल सिंह, शिव कुमार, आशीष, डिम्पल, अरुण कुमार, अरुण शर्मा, सुधीर, अरविंद, अंकुर रैना ने सरकार और विभाग का आभार जताया है। मांग की है कि इस स्थगित भर्ती की काउंसिलिंग तिथि जल्द निर्धारित की जाए। ताकि स्कूलों में रिक्त पड़े शास्त्री अध्यापकों के पदों को भरा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें