फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अब परवाणू में घरों से भरे पानी के सैंपलों में भी कॉलीफार्म बैक्टीरिया

Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घरों के सैंपल हुए फेल, तीन की रिपोर्ट आई ठीक
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भरे थे पानी के सैंपल
लीकेज प्वाइंट और टकसाल से भरे सैंपल भी हुए फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में घरों से भरे गए पानी के सैंपलों में कॉलीफार्म बैक्टीरिया पाया गया है। यह सैंपल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कुछ घरों से रैंडमली भरे थे। इनकी जांच भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में ही हुई थी। इन सैंपलों की रिपोर्ट हाल ही में विभागों के पास पहुंची है। इसमें से छह सैंपल फेल पाए गए हैं। इसमें तीन घरों के सैंपल हैं। जबकि तीन अन्य सैंपल लीकेज प्वाइंट और टकसाल टैंक के इन और आउट प्वाइंट के फेल हो गए हैं। बोर्ड की ओर से कुल नौ सैंपल भरे गए थे। केवल तीन सैंपल ही ठीक निकलें हैं। इसके बाद से विभाग की कसरत ओर अधिक हो गई है। वहीं चिंताएं भी लगातार बढ़ गई हैं। अभी तक प्राकृतिक स्रोतों और पाइपों से भरे गए सैंपल ही फेल हुए थे। लेकिन अब घरों से भरे सैंपल फेल हो गए हैं।
गौर रहे कि परवाणू में डायरिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान में डायरिया मामलों का आंकड़ा 550 के पार है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक मामले टकसाल पंचायत से आए हैं। इसके बाद शहर के सेक्टर एक, दो, चार से आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत पानी के सैंपल भरवाए थे। परवाणू में पानी की सप्लाई की देखरेख हिमुडा करता है। ऐसे में हिमुडा ने भी पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। इनमें भी पांच पानी के सैंपलों में कॉलीफार्म पाया गया था। लेकिन अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भरे सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन

इनयेट
ये सैंपल हुए फेल
परवाणू के सेक्टर चार स्थित तीन घरों के सैंपल फैल हुए हैं। जबकि सेक्टर चार में लीकेज प्वाइंट से भी सैंपल समेत टकसाल में पानी टैंक के आउटर और इन प्वाइंट के सैंपल फेल हुए हैं। इन टैंक से विभाग ने पानी की सप्लाई को रोक दिया है। साथ ही सफाई का कार्य भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भरे गए पानी के सैंपलों में से छह की रिपोर्ट फेल हुई है। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। टैंकों और बावड़ियों की सफाई करने के बाद पुन: सैंपल भरे जा रहे हैं। लोगों से आग्रह है कि बावड़ियों के पानी का इस्तेमाल पीने के लिए न करें। कहीं कोई दिक्कत आती है तो तुरंत विभाग से संपर्क करें।
-नारायण चौहान
उपमंडलाधिकारी, कसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें