फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तय समय में सड़क पक्की न होने पर ठेकेदार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईईओ कार्यालय के पास 200 मीटर सड़क का होना था काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ नगर परिषद कार्यालय से करीब 200 मीटर दूर प्रस्तावित सड़क पक्की नहीं हो पाई। यह सड़क मई माह में पूरी होनी थी, लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू किया। जिस पर नगर परिषद ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। अगर उसके बावजूद ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया तो जमानत राशि भी जब्त की जाएगी। वार्ड नंबर-दो के तहत बीईईओ कार्यालय की संपर्क सड़क का निर्माण नगर परिषद की ओर से करवाया जाना था। इसके लिए लगभग 8 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था और दिसंबर 2024 में टेंडर भी जारी किए गए थे। फरवरी 2025 में करीब 4.50 लाख का अवॉर्ड लेटर भी एक ठेकेदार को दे दिया गया। कार्य को तीन माह के भीतर पूरा कर दिया जाना चाहिए, लेकिन चार माह का समय बीत जाने के बाद अभी भी कार्य शुरू भी नही हुआ है। उधर, नालागढ़ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस दे दिया गया है। यदि फिर भी कार्य शुरू नहीं करता हैं तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसकी जमानत राशि जब्त करना भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें