फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: गंदे नाले में छोड़ दिया केमिकल युक्त पानी, प्रदूषण का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नाले के साथ लगती कंपनियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी के गैस प्लांट के समीप मुख्य नाले में रसायनयुक्त पानी आ रहा है। यह पानी किसी उद्योग की ओर से छोड़ा गया है। यह पानी बद्दी की खड्डों व नालों में मिलकर पानी की प्रदूषित कर रहा है। इसे देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने साथ लगते उद्योगों को नोटिस जारी कर दिया है।
बद्दी के गैस प्लांट के समीप एचपीएसआीडीसी के उद्योगों से एक नाला निकलता है। यह नाला बद्दी के बालद खड्ड में मिलता है। इस नाले में किसी कंपनी ने केमिकल युक्त पानी छोड़ दिया है जिससे पूरा नाला रंगीन हो गया है। यह केमिकल युक्त पानी जमीन में खुला छोड़ने से जलस्रोतों में मिलने का भी खतरा बना हुआ है। हिम परिवेश संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने कहा कि बीबीएन में किसी भी प्राचीन जलस्रोत का पानी पीने लायक नहीं रहा है। सभी उद्योगों को ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के विभागीय आदेश हैं लेकिन यह ट्रीटमेंट प्लांट केवल कागजों में ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि नाले के साथ लगते उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। पानी के सैंपल लिए गए हैं जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कंपनी का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें