अर्की के घनागुघाट में दंगल प्रतियोगिता में पहलवान के साथ मौजूद लोग। संवाद
पहाड़ी गायक दीपक चौहान ने दी कई प्रस्तुतियां
सुंदरनगर के धीरज ने जीता माली का खिताब
अर्की के घनागुघाट में दो दिवसीय मेला संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की के घनागुघाट मे दो दिवसीय मेला रात्रि कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एएमपीसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर मुख्यातिथि जबकि बीएलएल के प्रधान जगदीश ठाकुर और देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक दीपक चौहान ने पहाड़ी नाटी और फिल्मी गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मेरे मन ए बता दे तू..., मेरी उमर के नो जवानों... और सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की। इससे पूर्व पहाड़ी जोड़ी ने गिद्दा और नाटियों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी अपने प्रस्तुति पेश की ।
वहीं दोपहर को विशाल दंगल का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी तन्मय कंवर ने किया। इस दंगल में बाहरी राज्य सहित स्थानीय पहलवानों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबला मथुरा के पहलवान चंदन और सुंदर नगर के पहलवान धीरज के बीच हुआ जिसमें धीरज ने यह मुकाबला जीत लिया। मेला कमेटी द्वारा विजेता पहलवान को गुर्ज व राशि देकर सम्मानित किया।