फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में कृषि प्रसार अधिकारियों के 46 पद स्वीकृत, 37 चल रहे खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि खंड सोलन में एक भी अधिकारी नहीं, चतुर्थ वर्ग के कर्मी से चल रहा काम
विज्ञापन

एसएमएस का भी एक पद चल रहा खाली, किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी
किसानों को सरकारी योजनाओं समेत बीज, औजार की भी नहीं मिल रही जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में कृषि विभाग के प्रसार अधिकारियों के पद रिक्त होने से किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जिले के कृषि खंडों में 46 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 37 खाली चल रहे हैं। सिर्फ नौ केंद्रों पर ही प्रसार अधिकारी तैनात हैं। जिला मुख्यालय सोलन के कृषि खंड में तो एक भी अधिकारी तैनात नहीं है। बीज केंद्रों पर चतुर्थ वर्ग के कर्मी किसानों को बीज, औजार समेत अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। हालांकि, कृषि विभाग ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी है, लेकिन अभी तक पदों को नहीं भरा गया है।
जानकारी के अनुसार, स्टाफ की कमी के चलते विभाग को जहां दिक्कत हो रही है, वहीं किसानों को कृषि से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही हैं। जिले में एसएमएस के पांच पद स्वीकृत हैं, जिसमें से एक पद खाली है। इसके अलावा नालागढ़ ब्लाॅक में कृषि विभाग अधिकारी के चार पद हैं, जिसमें दो पद खाली पड़े हैं। कृषि प्रचार अधिकारी के नौ पद हैं, जिसमें लोहारघाट को छोड़कर सभी विक्रय केंद्रों पर पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

यहां भी खाली पद
जोघो, नालागढ़, मानपुरा, दिगल, बीज गुणन फार्म मझौली में प्रचार अधिकारी के पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा मझौली फार्म पर सीड गुणन फार्म मझोली और मझौली फार्म प्रभारी का पद भी लंबे समय से खाली चल रहा है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को दी जानकारी
उधर, कृषि अधिकारी सीमा कंसल ने बताया कि विषय वाद विशेषज्ञ और प्रसार अधिकारियों के खाली पदों की सूचना उच्च अधिकारियों को समय-समय पर दी जा रही है। जैसे ही पदों को भरने की स्वीकृति मिलती है, रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें