फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में जिले में नहीं कोई नई बस, पुरानी से चल रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में पथ परिवहन निगम की नौ बसें कंडम हो गई हैं जबकि 66 बसें 10 साल से ज्यादा पुरानी हैं। कंडम बसों को परिवहन निगम ने वर्कशॉप में खड़ा कर दिया है। ये बसें करीब तीन वर्षों से कंडम स्थिति में है। इन बसों की बुक वैल्यू भी शून्य पहुंच गई है।
जिले के डिपुओं में इन बसों के बारे में उच्चाधिकारियों को बताया है लेकिन अभी तक निगम के विशेष बोर्ड ने कोई सुध नहीं ली। इसी तरह 10 साल पुरानी बसें भी अब रूट पर चलने से ज्यादा तो मरम्मत मांग रही हैं।
विज्ञापन

रूट से पहले इन बसों को रोजाना वर्कशॉप में चेक करवाना पड़ता है जिसमें कुछ ना कुछ तकनीकी खराबी सामने आती ही रहती है। हैरत की बात तो यह है कि पांच वर्षों से निगम ने एक भी नई बस खरीदी नहीं है। इसके चलते पुरानी बसों के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। पथ परिवहन निगम सोलन, परवाणू और नालागढ़ डिपो कमोबेश ऐसी ही स्थिति है।
पथ परिवहन की बसों के दुर्दशा को लेकर निगम अलर्ट हो गया है। लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए निगम ने सभी बसों का एक बार फिर जायजा लिया है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी सौंप दी है। जिले में निगम के उच्चाधिकारियों ने तीनों डिपुओं की बसों का रिव्यू कर लिया है।
वहीं किसी भी रूट पर बस को भेजने से पहले फिटनेस जांच की जा रही है ताकि लोगों को परेशानी रास्ते में न हो। उधर, सोलन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि तीन बसें कंडम हो चुकी हैं जिस बारे में उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। तीनों बसों को रूट पर नहीं भेजा जा रहा है। अन्य बसों को पूरी जांच के बाद रूट पर भेज रहे हैं।
नालागढ़ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक हरपाल सिंह ने बताया कि 34 बसें दस साल से ज्यादा पुरानी है लेकिन ठीक स्थिति में है। परवाणू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि छह बसों के कंडम होने के बारे में लिखा गया है। इन बसों को नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह है बसों की स्थिति
जिले में कुल 270 बसें हैं। इनमें सोलन डिपो के पास 115, परवाणू में 45 और नालागढ़ डिपो में 110 बसें हैं। 66 ऐसी बसे हैं जिन्हें 10 वर्षों से अधिक का समय हो गया है। इनमें सोलन डिपो की 27, परवाणू में पांच और नालागढ़ डिपो में 34 बसें हैं। परिवहन निगम इन्हीं बसों के सहारे लंबे और लोकल रूटों पर काम चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें