फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी व नालागढ़ के गेहूं खरीद केंद्रों में तीन दिनों में नहीं पहुंचा कोई किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी(सोलन)। सिविल सप्लाई विभाग ने 8 अप्रैल को बद्दी व नालागढ़ में गेहूं खरीद केंद्र खोल दिए हैं। तीन दिनों के दौरान केंद्रों में कोई भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया। पिछले साल गेहूं के दाम 2275 रुपये था। सरकार ने इस बार गेहूं के दाम 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिए है। नालागढ़ की इंदिरा अनाज मंडी व मलपुर में गेहूं खरीद केंद्र मंगलवार को चालू हो गए। इन दोनों स्थानों पर 10-10 झरने लगाए हैं। सिविल सप्लाई गेहूं की खरीद करेगा। इस बार में विभाग ने ऑनलाइन इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। पोर्टल पर किसानों को इसकी बुकिंग लोकमित्र केंद्र में करनी होगी। वहां से उन्हें जिस भी तिथि का टोकन मिलेगा उसके आधार पर इसकी खरीद होगी। जो पहले आएगा उसका नंबर पहले लगेगा। कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि तीनों दिनों के दौरान अभी कोई भी किसान अपने गेहूं बेचने नहीं आया है। पिछले साल 2275 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद थी। लेकिन इस बार 150 रुपये बढ़ा दिए गए हैं और विभाग 2425 रुपये क्विंटल गेहूं की खरीद करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं का पैसा उनके बैंक खाते में डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें