फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर स्कूल को बेहतर मॉडल बनाने पर नीति आयोग ने किया सम्मानित

Sun, 14 Jul 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने प्रयोग कर बनाए मॉडल
विज्ञापन

वर्तमान में भी स्कूल में सेंसर युक्त मॉडल किए गए हैं तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर को केंद्र सरकार के नीति आयोग ने बेहतर मॉडल बनाने पर सम्मानित किया है। अटल इनोवेशन मिशन के निदेशक चिंतन ने वैष्णव को प्रमाण पत्र सौंपा है। अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से साइंस के बेहतर मॉडल तैयार किए थे। इनका मूल्यांकन करने के बाद नीति आयोग ने सम्मान देकर मनोबल बढ़ाया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. सुनिल कुमार पाल और अटल टिकरिंग लैब के प्रभारी अशोक शांडिल ने बताया कि नीति आयोग से स्कूल को प्रमाण पत्र मिला गर्व की बात है। अटल टिंकरिंग लैब में बच्चे अनेकों प्रकार के ऐसे मॉडल तैयार करते हैं जिनका वास्तव में प्रयोग करना होता है। वर्तमान में भी विद्यार्थियों ने सेंसर और प्रोग्रामिंग टेस्टिंग बोर्ड पर माॅडल बनाए हैं। इसमें रेलवे क्रॉसिंग उपकरण लगाने के बाद ट्रेन का ऑटोमेटिक पता चलेगा कि ट्रेन आ रही है। इसके अलावा स्मोक डिटेक्टर सेंसर से ही चलेगा जंगलों में आग लग गई है। इसे समय पर आसानी से रोकने में डिटेक्टर की मदद मिलेगी। इसके अलावा वेलकम बोर्ड प्रोग्रामिंग से मेहमानों का बोलकर स्वागत करेगा। उन्होंने बताया कि टिंकरिंग लैब में स्कूली बच्चे मॉडल बनाकर अनेकों प्रकार का इनोवेशन करते हैं। इससे उन्हें बहुत कुछ विज्ञान में सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें